Spread the love

कहा हम भी सोफिया कुरैशी हैं क्या हम आतंकवादी हैं जल्द गिरफ्तारी की मांग
भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गये विवादित बयान को लेकर देश भर में उनका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल पुलिस के आला अधिकारियो, प्रशासनिक अफसरो से कड़ी कार्यवाही किये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपने के साथ ही प्रदेशभर में सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जता रहे है। हालांकि हाईकोर्ट ने स्वतः ही संज्ञान लेते हुए मामले में अपराध दर्ज करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मंत्री के खिलाफ एफआईटार भी दर्ज की गई है। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर विरोधी दलो द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में विजय शाह के श्यामला हिल्स स्थित बंगले के बाहर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। विभा पटेल ने कहा कि हम भी सोफिया कुरैशी हैं, क्या हम आतंकवादी हैं? इससे पहले महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने के लिये विजय शाह के बंगले से थोड़ी दूर पहले ही बेरिकेटिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। यहॉ बड़ी संख्या में पहुचीं महिलाओ ने विजय शाह और भाजपा के खिलाफ लिखे नारो की तख्तियां हाथो में पकड़ रखी थी। महिला कॉ्ग्रेंस पदाधिकारियो ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि जल्द ही विजय शाह गिरफ्तारी नहीं होती तो प्रदेशभर में सड़को पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *