Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक बयान का आरोप
खरगोन। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह अपने एक भाषण को लेकर फिर विवादों में घिर गए है। इस बार वे ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांगे्रस के निशाने पर है। बुधवार को कांग्रेस ने मंत्री शाह के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने ज्ञापन में बताया कि मंत्री शाह ने भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर न सिर्फ सेना के पराक्रम का अपमान किया बल्कि देश की बेटीयों का भी अपमान किया है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे बड़बोले मंत्री को तुरन्त अपने पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मंत्री शाह के बयान विवादों में घिरे रहे है और उन्हें बडबोला मंत्री तक कहा गया। मंत्री शाह ने अपनी ही सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नि के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *