

इंदौर ! मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की गर्वित अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक, अशोभनीय और घोर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में इंदौर शहर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफ़े और बर्ख़ास्तगी की माँग की.. इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय सेना की महिला अधिकारियों के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मंत्री विजय शाह का यह बयान केवल एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों और वीर सैनिकों के मान-सम्मान पर हमला है। यह बयान दर्शाता है कि भाजपा की कथित ‘नारी सम्मान’ नीति केवल एक ढकोसला है। जब एक राष्ट्ररक्षक महिला अधिकारी के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग हो सकता है, तो आम महिलाओं की स्थिति की कल्पना की जा सकती है।नारी गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले नेता को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, और ऐसे मंत्री का सार्वजनिक बहिष्कार व इस्तीफ़ा अब अनिवार्य है..
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुरजीत सिंह चड्ढा , गजेंद्र वर्मा , नेहा लिम्बोदिया अरविंद विश्वकर्मा , पुखराज राठौर , शेलू सेन , कमलेश पटेरिया , संतोष वर्मा , शशि हाड़ा, मोना बेथेरा , मंजु शर्मा , कविता शुक्ला , प्रज्ञा फ़िलिप्स , सुमन द्विवेदी , पुष्पा कातरे , पायल नामदेव , शीतल दोनावत , गंगा कुशवाह , वैजयन्ती बिछौलिया, आकाश खरे , विभाष शर्मा , रुपेश लोदवाल , राजेश यादव , मणिराम कैथवास, बलवंत टटवाडे , जितेंद्र वर्मा , कपिल जारवाल , राजेश मेवाती , किशोर करोसिया, यतीन्द्र वर्मा, राजेश वन्दावड़े , नीतेश परमार , कार्तिक मरमट , हर्ष सक्सेना , अमिताभ मिमरोट , कुंदन मिमरोट एवं अन्य कॉंग्रेस जन उपस्थित हुए!
