
गुना | पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस की नशे के विरूद्ध निरंतर कार्यवाहीं जारी है। चांचौडा थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना पर ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी से 11 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनागंज बायपास पर सागर गांव तिराहे का पास एक बंद ढावे के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक विक्रय हेतु अपनी होंडा शाइन मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 08-3580 के साथ खड़ा हुआ है । उक्त सूचना पर बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह हमराह फोर्स के तत्काल मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचे। जहां पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करने पर एक बंद ढावे के पास अपनी मोटर साइकिल को स्टेंड पर लगाकर रोड किनारे मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसने पुलिस फोर्स को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा जिसे घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम राजेन्द्र मीना उर्फ राजेन्द्र लंगडा पुत्र काशीराम मीना निवासी बरबटपुरा बीनागंज थाना चांचौडा जिला गुना का होना बताया। पुलिस द्वारा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मदाक पदार्थ 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी राजेन्द्र मीना के कब्जे से बरामद स्मैक कीमती 1.10 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 50 हजार रूपये सहित कुल 1.60 लाख का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 188/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी राजेन्द्र लंगडा के नशा तस्करी के अन्य नेटवर्क के संबंध में अभी जांच की जा रही है । पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि राकेश भील, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक नरेन्द्र ओझा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
