Spread the love

दमोह : इस बार दसवीं और बारहवीं के परिणाम आए हुए हैं जिसमें लगभग 11000 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। इन विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर जून-जुलाई में परीक्षाओं के लिए मिल रहा है। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया उक्त परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया 15 मई से इन विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाना प्रारंभ की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से आग्रह हैं इन कक्षाओं में जरूर भेजें। इनके लिए मटेरियल भी तैयार किया गया है, वो मटेरियल भी इनको सप्लाई किया जा रहा है। विद्यार्थी सभी क्लासेज अटेंड करें, अपने डाऊट्स क्लियर करें और एक महीने का समय इनको मिला है, अच्छी तैयारी करें ताकि परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके। उन्होंने कहा यदि अनुतीर्ण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी प्रकार की भी दिक्कत आ रही है तो दमोह हेल्पलाईन पर संपर्क करके हमें अपनी परेशानी बता सकते हैं। हम उसके निराकरण का पूरा प्रयास करेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मेरा फिर से अनुतीर्ण विद्यार्थियों से उनके माता पिता से अनुरोध हैं कि आपके ही स्कूल में उन्हीं बच्चों के स्कूल में कक्षाएं प्रारंभ कर दी है। 15 मई से इन बच्चों को जरूर स्कूल भेजें ताकि इनका साल भी बर्बाद ना हो और इनका भविष्य उज्वल बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *