Spread the love

पिछले 46 सप्ताह से लगातार जुड़े लोगों के प्रति कलेक्टर ने दिया धन्यवाद

स्वच्छता ही सेवा का 47 वां सप्ताह के तहत जेपीबी स्कूल के दोनो तरफ किया गया श्रमदान

दमोह : स्वच्छता ही सेवा का 47 वां सप्ताह के तहत जेपीबी स्कूल के दोनो तरफ श्रमदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जनप्रतिनिधियों, नेहरु पार्क समिति सदस्यगण, विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वंयसेवी संस्थाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा सामाजिक संगठनों, शहर के नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। यहाँ पर जेपीवी स्कूल के पास काफी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और श्रमदान किया गया। यहाँ की नाली की पूरी सफाई की गई। यहां नेहरू पार्क की समिति के सदस्य भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा 08 जून को इसके 01 साल भी कंप्लीट होने वाला है तो हम लोग ये कोशिश कर रहे हैं, उत्कृष्ट विद्यालय वाला वीआइपी रोड, जेपीबी रोड मिल करके एक सर्किल बनता है, कोओपरेटिव बैंक के चारो तरफ एक किनारे-किनारे की खाली पड़ी जगह पर प्रॉपर सौंदरीकरण कराना हमारा लक्ष्य है। इस काम को हम लोग अब टेक अप कर रहे है, वहाँ पर पेबर ब्लॉक्स वगेरा लग के ब्रांचेस वगेरा लग जाएंगे। एक छोटा सा ट्रायंगल है आगे वहाँ पर एक छोटा सा गार्डन विकसित करने का हमारा प्लान है तो ये चीज़े सब सब के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सबको बहुत धन्यवाद देता हूँ जो लोग इस कार्यक्रम में तन मन धन से अपना सहयोग देते है और बिना किसी अपेक्षा के यहाँ पर आते है और रोजाना सफाई करते है। उन्होंने कहा कई लोग इस कार्यक्रम से पिछले 46 सप्ताह से लगातार जुड़े हुए हैं, मैं उन सब के प्रति बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।नेहरू पार्क समिति सदस्य प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा प्रत्येक रविवार को स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं, आज उसी तारतम्य में नेहरू पार्क की पूरी बाजू वाली नाली जो बहुत सालों से और बहुत दिनों से गंदी थी, पूरी टीम के द्वारा इसका सफाई का अभियान आज यहाँ पर चलाया गया हैं।

            सुनंदा जैन ने कहा आज से नहीं कई वर्षों से मैं इस अभियान की बहुत कामना करती थी की ऐसा अभियान चले ताकि हमारा शहर स्वच्छ रहे। इस अभियान में शामिल होकर अपना पूरा सहयोग देती रहूँगी। आमजनों से यही आग्रह हैं अपने आसपास कचरा ना फेंके कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें। ज्योति राजपूत ने कहा जिले में जो सफाई अभियान चल रहा है, हम लोग सभी आते है और यहाँ पे सफाई अभियान करते है। ये जे पी बी स्कूल के बाहर का एरिया है और मैं इस स्कूल में कक्षा 06 से 12 तक पढ़ाई की हैं। मुझे सफाई करने में बहुत ही अच्छा लग रहा है और हमारा दमोह साफ हो रहा है। ऐसे अभियान हर जगह चलने चाहिए ताकि सभी को इससे प्रेरणा मिले और सभी अपने आसपास का गली मोहल्ला एरिया साफ रखे।श्रमदान कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर श्री कोचर ने नेहरू पार्क का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *