Spread the love

पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल ने निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल, विद्यायक उमादेवी खटीक एवं जेल महानिदेशक जी पी सिंह पहुंचे हटा उपजेल

दमोह : प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने आज विधायक उमादेवी खटीक के साथ हटा उपजेल में ओएनजीसी के सौजन्य से सीएसआर मद से मुलाकात शेड निर्माण, शुद्ध शीतल पेयजल व्यवस्था, मंदिर जीर्णोद्धार  एवं दीवालो का सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जेल महानिदेशक जी पी सिंह खास तौर पर मौजूद थे। उन्होंने उपजेल परिसर का जायजा भी लिया। इसके पूर्व जेल गॉर्ड ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली ।  इस अवसर पर पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने निर्माण कार्य की सराहना की। इस मुलाकात कक्ष को सर्व सुविधायुक्त बनाते हुए हुए सीसीटीव्ही कैमरे से कवर किया गया है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने जेल के बाहर काउंटर के पास टीन शेड एवं परिसर के समतलीकरण के साथ सौंदर्यकरण कराने की बात कही। उन्होने जेल परिसर की साफ सफाई एवं पेंटिंग कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पूरा जेल परिसर सुधार गृह परिलक्षित हो रहा है।

            महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि सामुदायिक सेवा योजना से ओएनजीसी द्वारा निर्मित मुलाकात कक्ष बंदियों के परिवारजनों की सुविधा के लिए बहु उपयोगी है। गायत्री परिवार के डॉ सीएल नेमा एवं पंडित रामकिशोर दुबे ने पूजन सम्पन्न कराया। सहायक जेल अधीक्षक नागेंद चौधरी ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान भाव सिंह लोधी (मासाब), जनपद सदस्य कनई पटेल, राधिका पटेल, गोविंद पटेल, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी रघु केशरी, सागर जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार, एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी सहित सम्मानीय मीडियाजन, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *