Spread the love

दमोह। राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु 31 मार्च 2025 की स्थिति में विभिन्न पंचायतों में रिक्त हुए पंच पद के निर्वाचन संपन्न कराये जाने के पूर्व 01 जनवरी 2025 की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार / पुनरीक्षण कराये जाने हेतु परिशिष्ट एक में कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये राजस्व अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / अपीलीय अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकासखंड की संबंधित ग्राम पंचायतों के लिये पदाभिहित किया है। अपर कलेक्टर को अपील अधिकारी पदाभिहित किया गया है।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने विकासखण्ड दमोह अर्न्तगत ग्राम पंचायत भूरी, बॉसातारखेड़ा, पटौहा, टौरी, सिहोरा पड़रिया, रामगढ़, झापन, बरवांसा, मरहाहार, समन्ना, बिजौरी, अधरौटा ग्राम पंचायतें के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार दमोह एवं नायब तहसीलदा दमोह को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है। विकासखण्ड पथरिया अर्न्तगत ग्राम पिपरिया चंपत, सुहाव, रानगिर, जेरठ, मोहनपुर, बरधारी, सेमराबुजुर्ग ग्राम पंचायत के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पथरिया एवं नायब तहसीलदार पथरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है।

            विकासखण्ड जबेरा अर्न्तगत ग्राम पंचायत हरदुआ मानगढ़, माला मानगढ़, सिंग्रामपुर ग्राम पंचायत के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेन्दूखेड़ा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार तेन्दूखेड़ा एवं नायब तहसीलदार तेन्दूखेड़ा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है।

            इसी प्रकार विकासखण्ड तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत धनगौर कलां के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेन्दूखेड़ा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार तेन्दूखेड़ा एवं नायब तहसीलदार तेन्दूखेड़ा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है। विकासखण्ड पटेरा की ग्राम पंचायत पड़री सहजपुर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हटा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार हटा एवं नायब तहसीलदार हटा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है तथा बटियागढ़ ग्राम पंचायत कैथोरा, फतेहपुर, बटियागढ़ की ग्राम पंचायतों के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बटियागढ़ एवं नायब तहसीलदार बटियागढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया गया है।

उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने संबंधित अधिकारीगण को सौपे गये कर्तव्यों / दायित्वों का समयावधि में आयोग के निर्देशानुसार निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही के लिये वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेवार होगें। आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण 01 जनवरी 2025 की स्थिति में प्रकिया एवं मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम संबंधितों की ओर भेजा गया है। पत्र में दिये गये निर्देशानुसार जारी कार्यक्रम अनुसार समयावधि में समस्त कार्यवाहियों पूर्ण की जाना सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *