Spread the love


सतना ! म.प्र. सकल तेली साहू राठौर समाज द्वारा सतना में शुभम साहू सतना की 14 लोगों ने हत्या की ऐसी घटना किसी समाज के बन्धु के साथ ना हो इसके लिए समस्त स्वजातीय नेताओ के नेतृत्व में शुभम साहू की नृशंस हत्या के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई. जिसमें साहू समाज के सभी आठों संगठन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. संरक्षक एडवोकेट परषोत्तम साहू,म.प्र. तेलिक साहू राठौर महासभा से सत्येंद्र साहू राष्ट्रीय संयोजक जनगणना प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, साहू वैश्य संगठन से हरिशंकर साहू,राकेश साहू, विनोद साहू, साहू,कस्तोरिया,कांतिलाल राठौर मंदसौर,कर्मा सेना से गणेश साहू, शंभू साहू, महिला संगठन से श्रीमती रश्मि साहू,
किशोर साहू, अशोक साहू ने हजारों स्वजातीय की आक्रोश रैली का नेतृत्व कर कलेक्ट्रेटेट कार्यालय सतना में महामहिम राजयपाल जी, माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन एस डी एम को सौपा!

सुबह 11बजे शुभम साहू के निवास महादेवा पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. जिसका संचालन सत्येंद्र साहू ने किया. सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए न्यायिक जांच की मांग की. अशोक साहू जी ने कहा की दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तो भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करेंगे,भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा की ओर से सत्येंद्र साहू ने कहा कि समाज हित में सामाजिक लोगों को न्याय दिलाने एवं दोबारा किसी समाज के व्यक्ति को सताया ना जाए इसके लिए सभी संगठनों ने आज सतना में आक्रोश रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा इसके लिए ह्रदय से आभारी हूँ. ओर न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल में लाखों की संख्या में सड़क पर प्रदर्शन होगा.सभी संगठनों के समस्त पदाधिकारीओ ने एक होकर सतना पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को इस गहन संकट को सहन करने के लिए सांत्वना दी गई और न्याय के लिए शासन को ज्ञापन दिया गया जिसमें हजारों की संख्या में मनीष साहू, दीपक साहू, दीपू साहू, विष्णु साहू,अशोक साहू, सुरेन्द्र साहू, जी गांगीवाडा,श्री सोनू मुन्नालाल जी साहू छिंदवाड़ा,डिमाक चंद जी रत्ने बीसापुरकला सहित उपस्थिति रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *