Spread the love

25 पंचायतों में सातवे सप्ताह 35 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले भर से आये नागरिकों की आज जनसुनवाई में समस्याएं सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 260 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 02 आयुष्मान कार्ड से सबंधित कार्य किया गया। साथ 30 आधार कार्ड सम्बन्धी कार्य किये गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, लोकसेवा प्रबन्धक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

            इस दौरान ग्राम मड़िया के मन्नू बसोर ने अपनी पत्नि की वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर श्री कोचर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों से त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए। इसी प्रकार सगरोन की सविता लोधी ने लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद हो जाने, ग्राम पंचायत अर्थखेड़ा की आवेदक कला बाई ने पति की अन्तयष्टि सहायता दिलाने, मांगज वार्ड नं. 05 दमोह के आवेदक जमना पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त की राशि दिलवाने आवेदन दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर ने सबंधित विभागों को दिए जा रहे आवेदनों के निराकरण सबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई

            आज 25 पंचायतों में सातवे सप्ताह जनसुनवाई में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 28 का निराकृत एवं 07 आवेदन लंबित हैं। इसमें सिंग्रामपुर, आभाना, गैसाबाद सहित चिन्हित 25 जनपद पंचायत स्तर पर जन सुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *