Spread the love

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार हर जिले में युवा संगम का आयोजन किया जाता है, इस युवा संगम को हमने इस बार वृहद रूप दिया है और इस युवा संगम में रोजगार मेला 27 से 28 मई को सुबह 11 बजे से शाम को 5 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है और इसमें 15 से अधिक नामी कंपनियों के द्वारा हमें सहमति प्राप्त हुई है और इन कंपनियों के 3500 से ज्यादा पद रिक्त है।

            इस संबंध में कलेक्टर श्री कोचर ने बताया जिन पदों की पूर्ति कंपनिया करना चाहती है तो हमारे जिले के युवाओं के लिए बहुत बढ़िया अवसर है और इसमें क्राइटेरिया भी बड़े सरल है। 5वीं, 8वीं, 10वी, 12वीं पास आई.टी.आई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग जिस विधा में व्यक्ति ने पढ़ाई की हो वो मिनिमम 5वीं पास को भी लेने को  तैयार है,तो एक सुनहरा अवसर है, मैं चाहूंगा कि हमारे अधिक से अधिक विद्यार्थी और युवा लाभ उठाएं और हमने इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया है, उस क्यू.आर कोड में गूगल शीट है, उसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आप यहाँ पर जरूर आए और इन कंपनियों के माध्यम से रोजगार, स्थायी रोजगार प्राप्त करें यही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। श्री कोचर ने आगे बताया, 29 और 30 मई को हमने तेंदूखेड़ा, जबेरा, पटेरा और हटा इन चार जगहों पर लार्सन एंड टुब्रो, एल.एन.टी कंपनी आ रही है, तो एल.एन.टी कंपनी चार जगहों पर सबसे पहले फोकस कर रही है। वह पहले आपकी स्क्रीनिंग करेगी उसके बाद युवाओं को ट्रेनिंग कराएँगे और ट्रेनिंग कराने के बाद युवाओं को नौकरी देंगे और 100% प्लेसमेंट इसमें होता है और कम से कम ₹18,000 महीने की सैलरी से शुरूआत होगी।

            उन्होनें बताया, इस बार युवा संगम की बहुत खास बात यह है, कई कंपनी यहाँ पर ऐसी आ रही है, कि मान लीजिए 12वी पास हमारे बच्चे हैं, तो उन बच्चों को ग्रेजुएशन कराने का काम भी यही कंपनी करेगी और पूरा खर्च युवाओं का वहन करेगी तो युवाओं की पढ़ाई और कमाई भी दोनों साथ में हो पाएगी  तो यह अच्छा अवसर है और मैं अनुरोध करना चाहूँगा सभी से की इसमें बड़े पैमाने पर सम्मिलित हो ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ जिले के युवाओं को मिल सके।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *