Spread the love

6 लोगों पर लगा 1500 रुपए का जुर्माना
कटनी। स्वच्छ भारत अभियान एवं नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के मद्देनजर डस्टबीन का उपयोग न कर नगर के सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों सहित अन्य स्थलों में कचरा फैलाने या स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर गंदगी करने वालों पर स्थल पर ही जुर्माने की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है।
अभियान के तहत उक्त कार्यवाही शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट का निष्पादन कर पर्यावरणीय सुधार और व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

गंदगी फैलाना 6 लोगों को पड़ा भारी
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम द्वारा संचालित अभियान के तहत नगर स्थित …….वार्ड के सार्वजनिक स्थल एवं सड़कों में सब्जी व्यवसाय करने वाले 5 दुकानदारों द्वारा सफाई नियमों का उल्लंघन कर गंदगी फैलाने पर 1 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।
इसके अतिरिक्त एक डेयरी संचालक द्वारा घरेलू पालतू जानवरों का कचरा, खुले में मल-मूत्र, विष्ठा कराने पर संचालक के ऊपर 500 रुपए के स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *