Spread the love

दमोह। मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया गया है। आमखेड़ा पूर्व सरपंच अजय हजारी, जय नारायण हजारी, सावित्री हजारी, मोनिका हजारी ने आवेदन देते हुए बताया कि 23 अप्रैल की शाम करीब 4.30 बजे जान से मारने की नियत से मेरे परिवार के अश्विनी, मृत्युंजय, देवेंद्र, अंकित, अमित जिनसे पुरानी रंजिश चल रही है एक राय होकर मारपीट की थी। जिसमें हमारे परिवार के लोगों को चोंटे आई थीं। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थाना हिंडोरिया में शिकायत की गई थी लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। जिससे अब राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है साथ ही धमकी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *