
टीकमगढ़ | मोहनगढ़ क्षेत्र के दरगांय गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने छोटे भाई की ससुराल में साले की शादी में शामिल होने के लिए गया था। शादी के दिन अल सुबह जब लोग शौच के लिए गए तो पेड़ पर जगदीश रैकवार 30 साल को लटका देखा। जिसके बाद तत्काल परिजन एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजन ने बताया कि जगदीश डुडियन खेरा गांव से दरगांय गांव में शादी में शामिल होने गया था।
