बल्देवगढ़ | कुड़ीला थाना क्षेत्र के हीरापुर में खेत पर बने कुएं में मूंग की सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कुड़ीला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि हीरापुर निवासी अशोक कोरी (26) मूंग के खेत में सिंचाई के लिए कुएं पर मोटर चालू करने जा रहा था। इस दौरान तार की चपेट में आने से करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर का पंचनामा की कार्रवाई की एवं मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।
