Spread the love

10 बोरी अनाज बेचकर खा गए आरोपी
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अतंर्गत एक राशन दुकान से गेहूं चावल की 37 बोरी चोरी करने वालें आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने 12 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल जब्त किया हैं| 10 बोरी माल चोर बेचकर खा गए|
भेड़ाघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ईमलिया बेलखेडा निवासी 26 वर्षीय सौरभ बिलथरे की मजीठा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान लामी का सेल्समैन है। 7 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से राशन आया था। माह अप्रैल में राशन वितरण करना था। उसने शाम लगभग 7-30 बजे राशन को उचित मूल्य की दुकान में सुरक्षित रखकर ताला लगाकर अपने पास चाबी रख ली थी।
15 अप्रैल की सुबह लगभग 10.30 बजे राशन वितरण करने शासकीय उचित मूल्य की दुकान आया तो देखा कि दुकान के पीछे की खिडकी टूटी हुई थी। राशन चैक करने पर दुकान में 23 बोरा गेहूं एवं 14 बोरी चावल कम थी| कोई अज्ञात चोर राशन दुकान की खिडकी तोड़कर 23 बोरा गेहू एवं 14 बोरी चावल चोरी कर ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मजीठा निवासी दीपक ठाकुर के घर पर दबिश दी, जहां राशन दुकान की खाली बोरियॉ रखी मिली। सूचना पर तत्काल दीपक ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने घर के पास रहने वाले मनीष ठाकुर, रतन यादव, गोविंद गौड के साथ मिलकर राशन दुकान से गेहू एवं चावल की बोरियॉ चुराकर आपस मे बांट ली थी| मनीष ठाकुर, रतन यादव एवं गोविंद गौड को अभिरक्षा मे लेते हुए आरोपियों से पूछताछ करने पर सभी ने कुछ गेहू चावल घर मे उपयोग कर लेना तथा कुछ गेहू चावल फेरी वालों को बेच देना स्वीकार किया|
आरोपियों की निशादेही पर गेहू चावल की 37 बोरियों में से शेष बचे 12 बोरा गेहू एवं 4 बोरी चावल तथा 10 खाली बोरी जप्त की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *