Spread the love

जबलपुर। पाटन थाना अतंर्गत ग्राम धमनी तिराहा के पास जूरी रोड किनारे झाड़ियों में अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 338 पाव देशी शराब जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई है|
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम धमनी तिराहा के पास जूरी रोड किनारे झाड़ियों में शराब बेचने के लिए छिपाकर रखे ग्राम धमनी निवासी 22 वर्षीय शिवम लोधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 कार्टून एवं 2 प्लास्टिक की बोरियों में रखी 338 पाव देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई है| पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह लोधी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *