Spread the love

6 प्रकरणों में 26 हजार का ईनाम घोषित

दमोह : फर्जी कैथ लैब मामले में फरार अजयलाल सहित 9 पर एस पी ने किया 2 _2 हजार का ईनाम घोषित किया है इस सूची में अजयलाल के साथ उनकी पत्नी इंदु लाल सहित 9 लोगों के नाम शामिल हैं इनमें अधिकांश उनकी संस्था के कर्मचारी हैं! पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 06 प्रकरण में  26 हजार रूपये यथा 10 अरोपियों पर 20 हजार 500 रूपये, 02 संदेही आरोपियों पर 02 हजार 500 रूपये एवं 02 अज्ञात फरार आरोपियों पर 03  हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 363 भादवि के तहत संदेही आरोपी नीरज चक्रवती  पिता  सतई चक्रवती निवासी हरिजन मोहल्ला जबेरा थाना पर दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

उन्होंने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 872/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कलू ऊर्फ चरण सिंह ठाकुर (लोधी) उम्र 40 साल निवासी राजा पटना चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ पर 02 हजार 500 रूपये, अपराध क्रमांक 245/25 धारा 318 (4), 336 (2), 340 (2), 105,3 (5) बीएनएस के तहत अशीम न्यूटन पिता रजनीश मोरिस न्यूटन निवासी सेंट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन मारूताल दमोह, फ्रेक हैरीशन पिता स्व. श्री एच इमानुएल निवासी क्रिश्चियन कालोनी सिविल वार्ड 05 दमोह, इंदूलाल पति अजय लाल निवासी बेथलेहम केम्पस जबलपुर रोड दमोह, जीवन मैसी पिता जोसफ मैसी निवासी वैशाली नगर आमचौपरा दमोह, रोशन प्रसाद पिता राजेश प्रसाद क्रिश्चियन कालोनी सिविल वार्ड 05 दमोह, कादिर युसुफ पिता उमर फारूक निवासी हाउसिंग वोर्ड सिविल वार्ड नं.07 दमोह, अजय लाल पिता विजय लाल निवासी बेथलेहम केम्पस जबलपुर रोड दमोह, संजीव लेम्बर्ड निवासी दमोह एवं विजय लेम्बर्ड निवासी दमोह पर 02-02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

            इसी प्रकार थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 150/2024 धारा 363 भादवि के तहत संदेही ओरापी मन्नू आदिवासी निवासी फारेस्ट चौकी के पास नारायणपुरा जबेरा पर 1 हजार 500 रूपये एवं थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत संदेही आरोपी बाबूलाल आदिवासी निवासी ग्राम खड़ेरी थाना बटियागढ़ पर 1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 340/2023 धारा 363 भादवि के तहत अज्ञात ओरापी पर 2 हजार रूपये एवं थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी को गिरफ्तार करेगा या करायेगा, अपहर्त्ता एवं फरार संदेही आरोपी को दस्तयाब करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे अपहर्त्ता एवं फरार संदेही की दस्तयाबी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *