विंडो के माध्यम से तुरंत अनुमतियां मिलेंगी

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है हम इस साल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन सहयोग से दीवान जी की तलैया की सफाई का कार्य रहे हैं। वहाँ पर लगातार पोकलेन और हाईवा मशीनों से काम चल रहा है और लगातार चलता रहेगा। दीवान जी की तलैया की मिट्टी बड़ी उपजाऊ है और खेतों व पौधों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने आम नागरिकों से कहा आमजन, ग्रामीण जन मिट्टी का उपयोग करना चाहते हैं वह अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर के आ सकते हैं, वहाँ पर रैंप वगैरह बना हुआ है, मिट्टी को ले जा सकते हैं। लेकिन यदि आपको मुरम का उपयोग करना है, तो उसके लिए आप रॉयल्टी का भुगतान कीजिये, उसकी अनुमति लीजिए और यह व्यवस्था की जायेगी विंडो के माध्यम से तुरंत आपको अनुमतियां मिलें, उसके बाद आप मुरम का उपयोग कर सकेगें। उन्होंने कहा रॉयल्टी का भुगतान करके मुरम ले सकते हैं और यदि आप रॉयल्टी भुगतान नहीं करना चाहते, मुरम नहीं लेना चाहते तो मिट्टी अपने खेतों के लिए ले जा सकते हैं, इससे खेत, गार्डन बहुत उपजाऊ बनेंगे और तालाब की सफाई में मदद मिलेगी।
