Spread the love

जिला चिकित्सालय कर्मचारियों व स्टाफ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

दमोह। जिला चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों सुपरवाइजर व को ब्लैकमेल करने के संबंध में जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों  व स्टाफ ने  कलेक्ट्रेट पहुंचकर तथाकथित पत्रकार रामेश्वर लारिया व कांग्रेस नेता अजय जाटव के खिलाफ  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रामेश्वर लारिया जो अपने आप को पत्रकार बताते हैं और अपने आप में कांग्रेस युवा नेता बने अजय जाटव जैसे लोग जिला चिकित्सालय कि छवि खराब करने में लगे हुए हैं विगत रात्रि में सुरक्षा गार्ड से जो आरोप दबाव में लगवाए गए थे वह सरासर निराधार है। अजय जाटव अस्पताल में सफाई सुपर वाइजर और कर्मचारियों को ब्लैक मैल कर मनमाने पैसों कि वसूली की मांग करता है और पैसे ना देने पर धमकी देता है इस प्रकार के लोगो कि दलाली चरम पर है ऐसे लोगो से सावधान रहें। ऐसे लोग सेवा के नाम पर सिर्फ़ दलाली करते हैं सभी अस्पताल कर्मचारियों ने मांग कि है कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कडी कार्यवाही एवं एफआईआर करे अन्यथा सभी अस्पताल कर्मचारी आन्दोलन पर जाने के लिए विवश होगे जिसकी ज्मिदारी शासन प्रशासन कि होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *