Spread the love

दमोह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दिनांक 22 अप्रैल से 22 मई 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस एक माह के शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं ताइक्वांडो, बास्केटबॉल तथा बैडमिंटन जैसे खेलों के विभिन्न गुणों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस शिविर ने विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. पी. पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर खेल प्रभारी श्री जी. डी. सर, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री विवेक दत्त शर्मा एवं संजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कार्यक्रम में नोडल ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री मनीष सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *