

दमोह ! गर्मियों की तपती धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए, मैत्री क्लब द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस सेवा गतिविधि के दौरान संस्थान के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे सभी वृद्धजनों को पोषण से भरपूर सत्तू, ठंडक देने वाली छाछ और गर्मी से बचाव हेतु सूती कपड़े का गमछा वितरित किया। इसके बाद सभी वृद्धजन के साथ एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने भजन कीर्तन कराया।लीनेस पदमा दुबे द्वारा वृद्धाश्रम में सत्तू, छाछ और गमछे का वितरण कर लीनेस मैत्री क्लब दमोह ने दिखाया मानवीय सरोकार।
अध्यक्ष स्मृति खरे ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य वृद्धजनों को गर्मी से राहत प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना था। सत्तू और छाछ जैसे पारंपरिक पेय न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि गर्मियों में शरीर को जरूरी ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। वहीं, गमछा धूप से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है। सचिव पूजा सचदेव ने इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के ज्योति सचदेव और रजनी खरे ने बताया कि सामाजिक सेवा कार्य नियमित रूप से किए जाते रहेंगे ताकि समाज के वरिष्ठजनों को सम्मान और सहयोग मिलता रहे। इस सेवा गतिविधि में जया बुधवानी,कंचन खत्री,एकता जुनेजा,मनीषा तिवारी,पिंकी जुनेजा की सक्रिय भागीदारी रही।
