Spread the love

सुरक्षा के इंतजाम करना भूला प्रशासन, बड़ी संख्या में नहाने व घूमने पहुंच रहे लोग

भारती अहिरवार

हटा — गर्मियों की उमस ओर तपन से राहत पाने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हारट गांव के पास से निकली सुनार नदी के वाटर फाल पहुंच रहे है। वॉटर फॉल में युवा, सहित कई लोग अपने परिवार के साथ बेफिक्र होकर नहाने का आनंद ले रहे है। प्रशासन भी इस वाटर फाल से अपनी दूरी बनाए हुए है जबकि पिछले साल यह वाटर फाल एक जिंदगी निगल चुका है। जिसके बाद एसडीएम पथरिया द्वारा तत्काल उक्त क्षेत्र में स्नान करने पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा 144 लागू की गई थी। बता दे सुरक्षा के इंतजाम न होने चलते पिछली साल घटना घटित हुई है। इस बार फिर प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम करना भूल गया है जबकि लोग जलप्रपात का आनंद उठाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। जो बिना किसी सावधानी ओर सुरक्षा के लापरवाही तरीके से पत्थरों के बीच नहाने का आनंद लेते नजर आ रहे। आनंद के बीच हुई छोटी सी लापरवाही के कीमत बड़ी चुकानी पड़ सकती है। हालांकि इस बार पिछली वर्ष की तुलना में वाटर फॉल में पानी कम है लेकिन पत्थरों की फिसलन परेशानी का कारण बन सकती है। देखना है अब की खबर के माध्यम से सावधानी ही सुरक्षा की सलाह पर प्रशासन जागृत होता है या फिर घटना के बाद । क्षेत्र को इस वाटरफॉल से पहचान मिली है इसलिए वाटर फाल का आनंद लेते समय सावधानी ओर सुरक्षा जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *