
बंगलूरू। भाजपा ने पार्टी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एसटी सोमशेखर पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और शिवराम हेब्बार पर राज्यसभा चुनाव में मतदान के समय अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसे लेकर कर्नाटक में भाजपा के मुख्य सचेतक ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बीती फरवरी में कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। इन चार में तीन सीटों पर कांग्रेस ने और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। व्हिप जारी होने के बावजूद एसटी सोमशेखर द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के पक्ष में मतदान किया गया, जिसके चलते भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिल सकी। दावा किया जा रहा है कि सोमशेखर और हेब्बार कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
