Spread the love

जय हिन्द सभा की तैयारियों जायजा लेने आये प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
जबलपुर। पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और बलिदान को नमन करने के मकसद से कांग्रेस द्वारा जबलपुर में जय हिन्द सभा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 31मई 2025 को गोलबाजार मैदान में होने जा रही जय हिन्द सभा में प्रियंका गाँधी वाड्रा और राहुल गाँधी के शामिल होने की खबर है। आयोजन के संबंध में तैयारी का जायजा लेने और पार्टी जनों से चर्चा करने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का जबलपुर आगमन हुआ। इस मौके पर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना के ब्योहारबाग़ स्थित कार्यालय में उन्होंने पार्टी जनों से चर्चा की और जय हिंद सभा को सफल बनाने का आव्हान भी किया। जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी रणविजय सिंह, और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे भी साथ रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी भारतीय सेना हमारा मान सम्मान और अभिमान है। यदि अमेरिका से धंधे व्यापार की सौदेबाजी कर सीजफायर ना किया गया होता तो भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी कायराना करतूत का पूरा मजा चखा कर ही मानती। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा से भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान, पराक्रम और साहस को नमन किया है। दुश्मन की ओर बढ़ते सेना के साहसी क़दमों को रोकने जैसा कोई काम कांग्रेस ने कभी नहीं किया। देश के इतिहास में यह पहला ही मौका है कि जब धंधे व्यापार की धमकी से डरकर देश के प्रधानमंत्री ने सेना के उफान मारते शौर्य पर सौदेबाजी का ठण्डा पानी डाल दिया और अब अपनी सत्ता को बचाने के लिए सिन्दूर की मार्केटिंग करने जैसे हथकंडे अपनाने से भी बाज नहीं आ रहे। प्रधानमंत्री तो क्या सेना, सिन्दूर, महिला और आतंकवाद को लेकर सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं के शर्मनाक बयानों ने इनके मन की बात को आईने की तरह जनता के सामने रख दिया है।

जीतू पटवारी के साथ जबलपुर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमला कर मिट्टी में मिला रही भारत की वीर सेना को रोक देना और फिर सेना के सम्मान के खिलाफ पतित ओछी टिप्पणी करने के दुस्साहस को मध्यप्रदेश कि जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी रणविजय सिंह और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा की जय हिंद सभा भारतीय सेना के सम्मान को समर्पित एक जन सभा है जिसमें पार्टी जनों के साथ ही आम जनता से भी शामिल होने की अपील की जा रही है।

जय हिंद सभा को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि पकिस्तान पर हमला बोलने वाली भारतीय सेना के लिए, वीर सैनिकों के लिए, पलगाम में आतंकियों द्वारा पीड़ित कि गईं देश कि उन महिलाओं के लिए भाजपा नेताओं के तमाम बेहूदा बयानों की वे पुरजोर भर्तसना करता हूँ। जय हिंद सभा की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र सहित जबलपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मुलाक़ात कर वे लोगों से जय हिन्द सभा में उपस्थिति की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना का अपमान देश के साथ प्रत्येक भारतवासी का अपना अपमान है और जनता के साथ मिलकर इस अपमान का भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जय हिंद सभा की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र चौबे, आलोक मिश्रा, हाजी गुलाम मोहम्मद भूरे पहलवान, रमेश चौधरी, अभिषेक चौकसे चिंटू, शिव कुमार चौबे, कपिल श्रीवास्तव, सुसिम धर, अजय रावत, साहिल यादव, सचिन रजक, पंकज पटेल, सिद्धांत जैन गोलू, नीलेश जैन नीटू, अभिनव मिश्रा, ताज खान, आयुष पहरिया, अल्केश गुप्ता, सहित सैकड़ों की तादात मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *