हमारी दीदी अच्छा पैसा कमाएंगी और जीवन में आगे बढ़ेंगी

दमोह: राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले अजीविका मिशन चलाया, अजीविका समूह से जुड़ने के पहले जो महिलाएं घर से बाहर निकलना, बैंक जाना नहीं जानती थी जब से दीदी लोगों के समूह से जुड़ी हैं तबसे हम बहिनों को बात करने का तरीका आ गया और बाहर बैंक जाने लगी हैं, समूह से जुड़कर के महिलायें बहुत आगे बढ़ गई हैं। यह कहना है श्याम विश्वकर्मा का जो नया सवेरा सी.एल.एस. की अध्यक्ष है और कलेक्टर कार्यालय परिसर दमोह में दीदी कैफे का संचालन करती हैं। दीदी कैफे हमें कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर सर के सहयोग से अजीविका मिशन द्वारा मिला है और बहुत अच्छी दुकान है और महिलाओं को रोजगार देने का अच्छा प्लेटफार्म है। यह केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित है, हम लोगो को बहुत अच्छा लग रहा है।
श्याम विश्वकर्मा का कहना है नया सबेरा संगठन ही दीदी कैफे चलाता है और चार दीदीयां यहॉ काम करती है जिसमें एक मैं भी हूँ और ममता लोधी सी.एल.एस. की कोषाध्यक्ष हैं। दीदी कैफ़े दीदीयों के लिए बहुत अच्छी कमाई का जरिया है और अभी तो कैफे की शुरुआत है, लेकिन हम लोगों को उम्मीद है कि आगे चलके दीदी कैफे बहुत अच्छा बिज़नेस करेगा और हमारी दीदी अच्छा पैसा कमाएंगी और जीवन में आगे बढ़ेगी।
दीदी कैफे की दीदी ने बताया हमारे कैफे में किटी पार्टी की व्यवस्था है, जिनको किटी पार्टी करनी है, वह हमसे हमारे दीदी कैफे में सम्पर्क कर सकते है। वाहन चालक विजय शर्मा ने कहा कलेक्ट्रेट परिसर में दीदी कैफे स्वसहायता समूह के द्वारा चलाया जा रहा है, यहाँ पर सस्ता सामान भी दिया जा रहा है जैसे चाय, नाश्ता, पुड़ी-सब्जी और कर्मचारियो के लिये दीदी कैफे वरदान है, यहाँ पर ठंडा पानी और बैठने की उचित व्यवस्था है, मैं कलेक्टर सर को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने दीदी कैफे खुलवाकर स्वसहायता समूह के माध्यम से जो कर्मचारियों के लिए सुविधा दी है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ
