Spread the love

नई दिल्‍ली। 15 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने स्थगित कर दिया है। इसका कारण अधिक परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करना बताया गया है। नई तारीखों के जल्द ऐलान जल्द ही होगा। इसके साथ ही नोटिस में परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित करने की बात कही गई है। हालांकि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई है।
ज्ञात रहे कि नीट पीजी2025 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि नीट पीजी 2025 परीक्षा को दो शिफ्ट में ना कराया जाए। कोर्ट ने अपने इस आदेश को लेकर कहा है कि अगर ऐसा किया जाता है तो इससे मनमानी और कठिनाई के अलग-अलग स्तर पैदा हो सकते हैं। कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से साफ तौर पर कहा है कि वह एक शिफ्ट में ही परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करें। सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को दो शिफ्ट मे कराए जाने के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बात कही थी। ये याचिका यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की तरफ से दाखिल की गई थीं। याचिका में कहा गया था कि ये परीक्षा पूरे देश में एक ही सत्र में आयोजित कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *