Spread the love

24 घंटे में 685 नए मरीज, 4 की मौत… 3395 हुए एक्टिव केस
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 31 मई को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 3395 हो गई है। बीते 24 घंटे में 685 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 1,435 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी बीच बड़ी चिंता की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज शामिल है।
केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को राज्य में 84 नए केस सामने आए, यहां अब 681 मरीज हैं। देश के 60 फीसदी एक्टिव केस इन्हीं दो राज्यों में हैं। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 16 पहुंच गई है। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक दिन के नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। पिछले सप्ताह बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। मेघालय में 7 महीने बाद कोविड के 2 मिले हैं।
राज्यों को अलर्ट रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्यों को अलर्ट मोड में रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दे रहा है। नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और जरूरी सावधानियों का पालन करें।
मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड का पहला केस मिला
मिजोरम में 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस तरह का आखिरी मामला सामने आने के 7 महीने बाद कोविड के केस मिले। मिजोरम में कोविड-19 का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, उस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज आइजोल के पास फल्कोन में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम ने लोगों से न घबराने की बात कही है।
महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट
महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि शुक्रवार को कोविड के 84 नए मामले सामने आए। जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 681 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट किए गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
कितने एक्टिव केस हैं देश में
केरल- 1,336
महाराष्ट्र- 467
दिल्ली- 375
कर्नाटक- 234
पश्चिम बंगाल- 205
तमिलनाडु- 185
उत्तर प्रदेश- 117
गुजरात-265
पुडुचेरी- 41
राजस्थान- 60
हरियाणा- 26
मध्य प्रदेश- 16
झारखंड- 6
पंजाब- 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *