Spread the love

इन्दौर। शहर में आज दिनदहाड़े हुए गोलीकांड में हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।‌घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है जहां एक कंस्ट्रक्शन मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार से निर्माणाधीन फैक्ट्री पहुंचे थे तभी बदमाशों ने उन पर दो फायर किए एक गोली उनके सीने में लगी गंभीर अवस्था में उन्हें तुरंत अरविंदो अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतक का नाम बलराम राठौर पिता मानसिंह राठौर उम्र पैंतालीस साल निवासी हातोद है। बलराम मंगलवार सुबह अपनी कार से ग्राम बरदरी में निर्माणाधीन अग्रवाल फैक्ट्री पर पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश गाड़ियों से भाग निकले। गंभीर हालत में बलराम को अरविंदो ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। बलराम पर दो से तीन फायर किए गए थे। पुलिस को आसपास की फैक्ट्री से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें बलराम कार से फैक्ट्री की तरफ जाते दिख रहे हैं। फिलहाल हत्याकांड की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस बलराम के पूर्व के विवादों को लेकर जानकारी के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल जांच कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *