
दमोह। स्थानीय गार्डन में जिले के कई ब्लॉको से आये अहिरवार समाज संघ के समाजसेवियों की बैठक हई। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएल वर्मा ने कहा कि हमारे समाज का एक बड़ा तबका बुराईयों खासकर नशे में लिस्त है हम सब समाज सेवियों जो जिस वार्ड पंचायत में रहता है ऐसे व्यक्तियों को समझाना चाहिये कि हमे मानव जीवन मिला है तो हम अपने ब्लॉक में नगर में ऐसा काम करे कि आने वाली पीड़ी हमे याद करे। कार्यक्रम आयोजक एवं अहिरवार समाज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम अहिरवार ने कहा कि हम सब को मिलकर मृत्यु भोज जैसी प्रथा को भी बंद करवाने का प्रयास करना चाहियें जैसे कई समाज इस कुप्रथा को बंद कर चुके है इस दिशा में सभी पहल करें। इस बैठक के बाद 22 जून को मकरोनिया सागर में भी संभागीय बैठक होगी। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पथरिया सुंदर लाल विश्वकर्मा की भी उपस्थिति रही। बैठक संचालन श्रीधर सुनम, पूर्व पार्षद एवं शिक्षक मुकेश अहिरवार ने किया। बैठक मं प्रमुख रूप से तेजीराम रोहित, हेमराज पार्षद, प्रदीप अहिरवार, मानक अहिरवार सहित अहिरवार समाज संघ के अनेको समाज सेनियो की उपस्थिति रही।
