
दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “संकल्प से सिद्धि अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 6 जून 2025 को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने बताया कि यह कार्यशाला “विकसित भारत के अमृतकाल” विषय पर आधारित होगी, जिसमें केंद्र सरकार की 11 वर्षों की जनहितकारी नीतियों, योजनाओं और सुशासन से जुड़े प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद होगा। बताया कि यह अभियान 9 जून से 21 जून तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क व जनजागरण करेंगे। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल जैसी प्रमुख ऐतिहासिक व सामाजिक विषयों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा संकल्प से सिद्धि अभियान के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे।
