Spread the love

मेडीकल कॉलेज में घटना से मचा हड़कंप
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के ब्यॉज हॉस्टल की चौथी मंजिल से गुरूवार की सुबह एक जूनियर डॉक्टर ने छलांग लगा दी। इस हादसे में जूडॉ की मौत हो गई| पुलिस की प्रारंभिक जांच में कही जा रही है कि जूडॉ पिछले कई दिनों से डिप्रेशन (मानसिक अवसाद) में था| वहीं दूसरी ओर रैगिंग की भी संभावना जताई जा रही है| फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है| मृतक जूडॉ के परिजनों को सूचना दे दी गई है|
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 4 में रहने वाले फर्स्ट ईयर स्टूडेंट शिवांश गुप्ता ने दोपहर 12 बजे चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। जूनियर डॉक्टर के जमीन पर गिरते ही अन्य छात्रों के बीच हड़कंप मच गया, हॉस्टल में दौड़-भाग मच गई। हॉस्टल के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे लेकर सीधे मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंच गए। चिकित्सकों ने जूडॉ की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया। उसके हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आने इलाज शुरु होते ही कुछ देर में जूडॉ शिवांश गुप्ता ने दम तोड़ दी| घटना की सूचना मिलने पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
डीन-अधीक्षक पहुंचे……..
जूडॉ के इस हादसे की सूचना मिलते डीन डॉ नवनीत सक्सेना और अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा सहित अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचा। हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर यह पतासाजी की जा रही है कि आखिरकार प्रथम वर्ष का छात्र शिवांश गुप्ता डिप्रेशन में क्यों था ?
रैगिंग का हो सकता है मामला…………
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह मामला रैगिंग का हो सकता है। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *