Spread the love

आरोपी बोला – क्यों चाचा हमें पहचानते कि नहीं, और तीन चार जगह घाव मारे

दमोह । जिला अस्पताल परिसर में बीती रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जबरन मांगने के दौरान रुपए न देने पर एक युवक ने नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार इमरजेंसी कक्ष के पास नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक जावेद ने बताया कि वह सोनी परिवार का मित्र हैं। मैं उनके साथ अस्पताल आया था और हमारी बातचीत चल रही थी।हम मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी सुल्तानी मोहल्ला का एक लड़का और बोला कि क्यों चाचा हमें पहचानते कि नहीं, दो हजार रुपए दो, मैंने कहा काये के रुपए दो, मैंने मना किया तो उसने चाकू मारा, जमीन पर पटक दिया और तीन चार जगह घाव मारे। इस बीच लोग भी खड़े थे, पुलिस कर्मी ने भी देखा। इसी युवक ने पूर्व में एक पुलिस कर्मी पर हमला किया था। बता दें कि जिला अस्पताल में दो दिन पहले ही एक मरीज कैंची लेकर वार्डों में घूमता रहा था और खुद को जख्मी कर अपनी जान दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *