Spread the love

दमोह| मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के मामले में सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन को हटा दिया गया है। उन्हें दमोह जिला अस्पताल में शल्य चिकित्सक विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ किया गया है। डॉ. जैन की जगह कटनी सीएमएचओ राजेश कुमार आठ्या को दमोह का सीएमएचओ बनाया है। बता दें कि मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के मामले की जांच में सीएमएचओ डॉ. जैन के ऊपर उंगलियां उठीं थीं। जांच में देरी और सही तथ्य प्रस्तुत न करने पर अनेक आरोप लगे थे। जिसके बाद शासन ने उन्हें सीएमएचओ के पद से हटकर जिला अस्पताल में ही पदस्थ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *