
गौंवश ले जाने की मिली थी सूचना, खाद्य से भरा निकाला ट्रक
छिंदवाड़ा। पांढुर्णा थाना क्षेत्र पर दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक ट्रक ड्रायवर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने की वजह गलतफेमी बताई जा रही है। दरअसल युवकों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालक ट्रक पर गौवंश लेकर जा रहा है। फिर क्या था युवाओं की टोली ने ट्रक को रोक और बिना जांच पड़ताल किए ही ट्रक चालक की धुनाई कर दी। इस बीच युवकों ने ट्रक पर पत्थर बाजी भी की। लेकिन जब मारपीट करने वाले युवकों को पता चला की ट्रक पर गौवंश नहीं बल्कि खाद्व है। तो सभी युवक मौके से फरार हो गए। पीडि़त ड्रायवर ने पुलिस से उक्त युवकों की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कानपुर निवासी ट्रक ड्राइवर चंद्रशेखर कैथवार ट्रक लेकर मोहगांव रोड से पांढुर्णा की ओर आ रहा था तभी सौसर तहसील की पंधरा खेड़ी से 30 से अधिक युवा गोवंश ट्रक में होने की शंका पर उसके पीछे लग गए । ड्राइवर द्वारा ट्रक को तेजी से भागने पर युवाओं को गोवंश होने का शक और बढ़ गया एवं उन्होंने पांढुर्णा तक उसका पीछा किया एवं ट्रक को नगर के नगर पालिका मैदान के नजदीक रोक लिया। ट्रक रोकते ही पहले युवाओं ने ट्रक पर जमकर पत्थर बाजी की। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर चंद्रशेखर को उतारा और उसके साथ मारपीट की। इसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ड्रायवर ने आपबीती सुनाई। लेकिन जब तक युवक फरार हो चुके थे। पीडि़त की शिकायत के आधार पर पांढुर्णा पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ 126,324 (4), 296, 115 (2,) 351 (2),3(5) की धारा के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है एवं अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है । पुलिस के अनुसार ट्रक में खाद भरा हुआ था। इसके बावजूद शंका के आधार पर ट्रक में तोडफ़ोड़ की गई एवं ड्राइवर के साथ गंभीर रूप से घायल होने तक मारपीट की गई
