
जबलपुर। महाकौशल का सबसे बड़ा मेडिकल कालेज इन दिनों विवादों में है. एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र शिवांग गुप्ता द्वारा चौथी मंज़िल से कूदकर आत्म हत्या किए जाने के बाद से मेडिकल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. आत्म हत्या किए जाने के चार दिन बाद भी फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. अब इस प्रकरण को लेकर मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख डा. अमित सिसौदिया, जबलपुर अध्यक्ष डा. अजय कुमार वाधवानी एवं एड. आशीष त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. संगठन ने कहा है कि सीबीआई जांच के बाद छात्र को रैगिंग के नाम पर प्रताड़ित करने वाले असली गुनहगार कानून के शिकंजे में आयेंगे.
