Spread the love

मैहर से आकर यहां कर रहा था एक निजी कॉलेज में पढ़ाई
जबलपुर। तिलवारा थाना अतंर्गत एक निजी इंजीयरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसके पास से एक सुसाईड नोट भी मिला है जिसमें उल्लेख है कि मैं अपने माता पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं| वहीं परिजनों का आरोप है कि बेटे का दांत टूटा मिला है जिससे संभावना है कि उसके साथ किसी ने मारपीट की है| बहरहाल नवयुवकों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदम समाज के लिए चिंता का विषय बन गये है| अभी हाल ही में मेडीकल कॉलेज में एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर का छात्र 18 वर्षीय शिवांश गुप्ता ने चौथी मंजिल से मौत की छलांग लगा ली थी, इस मामलें की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई और एक और मामला सामने आ गया|
तिलवारा पुलिस के अनुसार मैहर निवासी प्रियांशु त्रिपाठी जबलपुर के ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. शनिवार को प्रियांशु ने अपने शास्त्री नगर स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. देर रात मकान मालिक ने देखा कि कमरे का दरवाजा नहीं खुला है. जिसपर खिड़की से झांककर देखा कि प्रियांशु फांसी के फंदे पर लटका रहा| मकान मालिक की सूचना पर तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वहीं अपने माता-पिता के लिए कुछ कर नहीं पा रहा है. पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरु कर दी है.
वहीं पुलिस को पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि 4 जून को रिजल्ट आने के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था. उसे कुछ विषयों में एटीकेटी (बैक) आई थी और उसने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था. आज सुबह मैहर से परिजन पहुंचे और आत्महत्या के मामले में सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है. परिजनों का कहना था कि प्रियांशु का शव दो गमछों से बने फंदे पर मात्र ढाई फीट ऊंचाई पर लटका था, जबकि उसके पैर जमीन से छू रहे थे. इसके अलावा मृतक का एक दांत टूटा हुआ था. परिजनों ने छात्र के मोबाइल की साइबर जांच और सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच की मांग की है. इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. परिजन शव लेकर रवाना हो गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *