Spread the love

इन्दौर। शराब दुकान का लगातार रहवासियों के विरोध करने के चलते विधायक मालिनी गौड़ ने मौके पर पहुंच रहवासियों से चर्चा के बाद दुकान के बाहर ताला लगा दिया। विधायक के ताला लगाने के बाद रहवासियों ने भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मामला स्कीम नंबर 71 में खुली नई शराब दुकान का है। रहवासी क्षेत्र में खुली शराब की इस दुकान का रहवासी संघ स्कीम नंबर 71 के बैनर तले क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। रहवासी क्षेत्र में खुली इस दुकान को हटवाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद के साथ जाकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दे और उनसे दुकान हटवाने का निवेदन कर चुके थे। मामले में कलेक्टर ने आश्वासन दिया था लेकिन रहवासियों का विरोध जारी था। शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों का कहना है कि हम यहां से लोगों को भगा रहे हैं। सुबह से लोगों का आना शुरू हो जाता है। हमारी मांग है कि प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस ओर विशेष ध्यान दें और इस दुकान को बंद करवाएं। यहां आसपास 5 से 6 मैरिज गार्डन हैं। पीछे उद्यान भी बनाया गया है। रहवासी क्षेत्र में दुकान खुलने से असामाजिक तत्व यहां अमर्यादित हरकतें करते हैं। स्कीम नंबर 71 की इस दुकान के विरोध स्वरूप महिलाएं शराब दुकान के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठती थी। नई शराब दुकान के कारण आने वाले समय में होने वाली क्षेत्रवासियों को परेशानी और उसके विरोध की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ ने पहले संभागायुक्त से चर्चा की फिर वहां पहुंची। इस दौरान वहां पार्षद और रहवासी मौजूद उनके साथ उन्होंने शराब दुकान के बाहर गेट पर ताला लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *