Spread the love

जल निकासी एवं आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध कर बचाव, राहत आदि की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौपे दायित्व
कटनी । शासन निर्देशों के अनुपालन में आगामी मानसून सत्र के दौरान बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटनें तथा जान-माल की क्षति को कम करनें के उद्धेश्य से पूर्व से तैयारियां कर अतिवृष्टि या बाढ़ की स्थिति में निचली बस्तियों मे जल निकासी एवं आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध कर बचाव, राहत आदि कार्य व्यवस्था के संबंध में निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी किया जाकर अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौपे गए है। निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु विभागीय कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु श्री शैलेष गुप्ता उपायुक्त को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, श्री सुधीर मिश्रा प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को सहायक बाढ़ नियंत्रण व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा बाढ़ आनें अथवा निचली बस्तियों में पानी भराव की स्थिति से निपटनें की कार्यव्यवस्था हेतु निगम के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौपें जाकर बाढ़ प्रकोष्ठ तैयार करनें, शासन एवं प्रशासन द्वारा चाही गई जानकारी तैयार कराना, आपदा प्रबंधन कक्ष में बाढ़ आपदा सामग्री का भंडारण सुनिश्चित करनें, आपदा राहत कार्यो में सहयोगी सामाजिक संस्थाओं, व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को प्रभारी नियुक्त कर सहयोगी के रूप में 5 अधिकारियों सहायक यंत्री स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी फयर नियंत्रण अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों को दायित्व दिया है। जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुनादी करानें, कच्चे पुराने जीर्ण शीर्ण एवं जर्जर भवनों का सर्वे कर चिन्हित कर नोटिस जारी करना, जी प्लस टू एवं इससे अधिक उंचाई वाले भवनों में तडित संचालक यंत्र की स्थापना हेतु सूचना पत्र जारी करना, बिल्डिंग बायलाॅज एवं अग्नि सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से परिपालन सुनिश्चित करनें, वर्षा काल के दौरान भवन गिरनें की स्थिति में राहत और बचाव की संपूर्ण कार्यव्यवस्था सुनिश्चित करनें सहित नदी घाटों पर बेरिकेडिंग करानें हेतु प्रभारी अधिकारी कार्यपालन सुधीर मिश्रा को नियुक्त कर सहयोगी के रूप में अधिकारी कर्मचरियों की डयूटी लगाई गई है। निगमायुक्त नें अधिकारियो को प्रभार क्षेत्र के वार्डों में राहत स्थलों का चिन्हांकन तथा प्रभावितों को सहायता प्रदान करने की व्यवस्था करने,नदी घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाना एवं प्रभार क्षेत्र के वार्डो में आने वाले बाढ़ राहत केन्द्रो में आवश्यक व्यवस्थाएँ कराने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लोगों को संकट से सचेत और सावधान रहने के लिये सतर्क करना और उनमें जागरुकता लाने, नदी किनारे की बस्तियों क्षेत्र, जहां पूर्व में बाढ़, जलप्लावन की स्थितियां निर्मित हुई थी, वहां पर पूर्व अनुभवों के आधार पर विशेष व्यवस्था करने, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों के मरम्मत, पुर्ननिर्माण, रख-रखाव की कार्यवाही कर सड़कों की स्थिति की समीक्षा किए जाने के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों की सूची तैयार करने,सभी खदानों के आस-पास के 02 तैराकों को सूचीबद्ध कर उन्हें जिला कमांडेंट से आवश्यक प्रशिक्षण की दिलाने की कार्यवाही करने, कटनी नदी के घाटों- गाटरघाट, मोहनघाट में संबंधित विभाग ,एजेंसी (रेल्वे, ब्रिज कार्पोरेशन) को सुधार हेतु पत्र जारी कर कलेक्टर कार्यालय स्थित राहत शाखा को सूचित करने, सागर पुलिया एवं आर्डनेंस फैक्ट्री के पास जलभराव की निकासी हेतु संबंधित विभागों को सूचना पत्र जारी कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी सुधीर मिश्रा को नियुक्त कर सहयोगी के रूप में अन्य अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार आवश्यकतानुसार वाहन, सर्च लाइट एवं सायरन बाढ़ प्रभावित,निचले क्षेत्रों एवं नदी घाटों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, हैलोजन, जनरेटर सेट,पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करने, विद्युत कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने, विद्युत पोलों में विद्युत करंट फैलने की स्थिति निर्मित ना हो, इसकी तैयारी रखने के साथ वर्षाकाल में नगर के मार्गों में वृक्षों या शाखाओं के गिरने पर तत्काल टीम भेजकर हटवाते हुये सुचारु आवागमन की कार्यवाही किए जाने वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व नगर के सभी नाले-नालियों, स्टॉम वॉटर ड्रेन एवं सीवरेज प्रणाली की साफ-सफाई कराये जाने, अतिवृष्टि होने पर जलभराव बाले स्थानों से जल निकासी एवं गंदगी की सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने,सफाई कामगारों का एक दस्ता अतिवृष्टि, बाढ़ की स्थिति में 24 घंटे आवश्यक सफाई उपकरण सहित तैयार रखना (नगर निगम कंट्रोल रुम में) 4-वार्डों में सतत् कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने,घंटाघर मार्ग की नाली एवं नाला एवं तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास नाला की बेहतर ढंग से सफाई किए जाने,मृत पशुओं को तत्काल उठवाने की व्यवस्था कराने एवं राहत स्थलों की सफाई व्यवस्था किए जाने हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी सहित सहयोगियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही बाढ़ राहत स्थलों में टैंकर के माध्यम से पेयजल व्यवस्था कराने,सागर पुलिया एवं अन्य ऐसे स्थान जहां जलभराव होता है, वहां पर मोटर पंप स्थापित कराकर आवश्यक व्यवस्थायें करना तथा पोर्टेबल पंप तैयार कराने,वर्षा जल संग्रहण क्षेत्रों की सूचीकरण एवं सतत् मॉनीटरिंग करने के साथ साथ वर्षाकाल में किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल की सप्लाई ना हो इस हेतु उपयंत्री प्रभारी श्री मृदुल श्रीवास्तव को नियुक्त करते हुए अन्य सहयोगी की ड्यूटी लगाई है। अमृत योजना अंतर्गत सीवर लाइन विस्तार कार्य के ठेकेदार से पूर्ण सुरक्षा के साथ कार्य कराये जाने हेतु सूचना पत्र जारी करने, प्रावधान अनुसार सड़क मरम्मत (रोड़ रेस्टोरेशन) का कार्य कराये जाने के साथ ही किसी भी स्थिति में अप्रिय स्थिति अथवा दुर्घटना ना हो, इसका विशेष ध्यान रखे जाने हेतु श्री सुधीर मिश्रा कार्यपालन यंत्री को प्रभारी बनाने के साथ अन्य सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही आवश्यक वाढ़ राहत सामग्री जैसे- नाव, लाईफ जैकेट, रस्सी, रेनकोट, बरसाती, टायर, ट्यूव, सर्चलाईट, लांगवूट, आटो रिचार्ज टार्च, हेलमेट, फावड़ा, सव्वल, घन, गैंती, पंजा, कांटा, कुल्हाडी, रिंग-तैरने वाले इत्यादि सामग्री की व्यवस्था कराये जाने एवं आवश्यकता होने पर वाढ़ राहत स्थलों पर भोजन आदि की व्यवस्था कराने,सुरक्षा व बचाव से संबंधित फ्लेक्स, बैनर बनवाकर नदी घाटों पर स्थापित कराने,बाढ़ नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर की व्यवस्था हेतु सहा.यंत्री एवं प्रभारी मुख्य स्टोर आदेश जैन को प्रभारी बनाते हुए अन्य सहयोगी की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार वर्षाकाल में सभी फायर विग्रेड वाहन को चालू स्थिति में रखना, जिससे आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग हो सके इस हेतु उपयंत्री एवं प्रभारी फायर नियंत्रण अधिकारी शैलेंद्र प्यासी को प्रभारी बनाते हुए अन्य सहयोगी कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गई है। पुराने तथा जीर्ण-शीर्ण होर्डिंग्स, यूनिपोल, गेन्ट्री के संरचनात्मक मजबूती का समय-समय पर परीक्षण करते हुए कमजोर अथवा आंधी या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण गिरने की संभावना है, उन्हें सूचीबद्ध करते हुए तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को प्रभारी बनाते हुए अन्य सहयोगी अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *