Spread the love

 छिन्दवाड़ा। पातालेश्वर में स्थित मोक्षधाम में लंबे समय से अतिरिक्त टीन शेड की मांग की जा रही थी। नगरवासियों की इस मांग को पूरा करते हुए रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने मोक्षधाम में करीब 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार टीन शेड के निर्माण का भूमिपूजन किया। मोक्षधाम में टीन शेड का निर्माण हो जाने से अब अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी नहीं होगी।
     भूमिपूजन के अवसर पर मेरे साथ महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहने, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, राजू नरोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, रिज़वान कुरैशी, मनोज सक्सेना, मनोज कुशवाहा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *