Spread the love

छिंदवाड़ा। मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को स्थानीय सिल्वर साइन होटल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट को संबोधित किया।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है। 11 वर्ष का कार्यकाल आने वाले समय में स्वर्णिम कार्यकाल में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक लोकसभा में जब भी आवाज गूंजती थी तो घोटाले को लेकर होती थी। जमीन से आसमान तक घोटाले थे। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर ऐसी टिप्पणी होती थी कि जैसे हम कुछ मांगने निकले हैं। लेकिन जैसे है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी चित्र बदलने लगा, क्योंकि नियत साफ थी नीति स्पष्ट थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सीनियर मंत्री ने रेलवे को लेकर खुला शौचालय कहा था। उस समय स्वच्छता को लेकर पूरे विश्व में भारत पर टिप्पणी होती थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर विश्वास रखते थे लेकिन कांग्रेस ने कभी भी स्वच्छता की बात तक नहीं की। देश में स्वच्छता का चित्र तब बदला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के लिए खुद झाड़ू उठाई और महात्मा गांधी के चश्मे को स्वच्छ भारत का लोगो बनाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए बच्चे भी इतने सजग हो गए हैं कि अगर हम एक कागज का टुकड़ा भी रास्ते पर फेक दे तो हमारे बच्चे ही हम स्वच्छता के लिए टोंक देते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं देखा था कि सतना रेलवे स्टेशन पर एक परिवार स्टेशन पर भोजन कर पुरानी आदत के अनुसार प्लेटफार्म पर कचरा छोड़कर जाने लगा तब वहां खड़े लोगों ने उन्हें घेर लिया जिससे शर्मिंदा होकर उन्हें उस कचरे को साफ कर डस्टबिन में डालना पड़ा। समाज के भीतर सकारात्मक बदलाव कैसे आते हैं ये उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने बताया कि 2014 के पहले जब कभी हम सभी सांसद इकठ्ठा बैठते थे तब हम महसूस करते थे कि भाजपा का दो तिहाई बहुमत आ गया तब भी हम 370 खत्म नहीं कर पाएंगे और अगर इसपर चर्चा भी की गई तो तथाकथित सेक्यूलरों के मधुमक्खी जैसे हमले से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि जब लोकसभा में कश्मीर पर चर्चा होने वाली थी तक किसी को नहीं पता था कि कश्मीर को लेकर क्या चर्चा होगी। लोकसभा में जब धारा 370 हटाने का बिल पेश किया गया तब पता चला कि बिना खून खराबे की धारा 370 हट गई। इस पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि धारा 370 इतनी आसानी से हटा दोगे।इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, रमेश पोफली, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम टीकाराम चंद्रवंशी, महापौर विक्रम अहाके, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा संजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, दिवाकर सदारंग, योगेश सदारंग, अभिलाष गौहर, संदीप चौहान, विक्रम सोनी, योगेन्द्र राणा, अलकेश साव, श्रीमती ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ विद्धानों, अधिवक्ताओं, इंजीनियरों, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षाविद, उद्योगपति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *