Spread the love

दमोह: जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया द्वारा बताया गया कि बरसात के पूर्व लोगों को मलेरिया से बचाव एवं मच्छरों की उत्पत्ति रोकने संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार करने से आगामी समय में मलेरिया के नियंत्रण में काफी सहायता मिलती है इसीलिए माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है।

उन्होनें बताया, बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या में वृद्धि होती है इसीलिए बरसात के पूर्व माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। मलेरिया निरोध माह जून के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह के निर्देशन में  जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जन सामान्य में मलेरिया से बचाव की जानकारी प्रसारित करने हेतु ब्लॉक स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक एडवोकेसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभी तक दमोह शहर के सिविल वार्ड 2, बजरिया वार्ड 6, मागंज वार्ड 6 बटियागढ़ ब्लॉक के ऐरोरा, धौराज, हटा ब्लॉक के निमरमुंडा, मोहरई, हिनौता, देवरी, पटेरा ब्लॉक के पटेरा, बमनपुरा, महूना, हिंडोरिया ब्लॉक के बांदकपुर, हथनी, जबेरा ब्लॉक के जबेरा, वार्ड नंबर 10, कोंरता, तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़, पथरिया ब्लॉक के पथरिया, नरसिंहगढ़ आदि ग्रामों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें लोगों को मलेरिया से बचाव संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *