Spread the love

प्रत्येक विकासखंड से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की कार्यशाला सम्पन्न

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों में आने वाली चुनौतियों (बॉटलनेक्स) पर विचार-विमर्श करना तथा श्रेष्ठ शैक्षणिक एवं पद्धतियों का आदान-प्रदान कर उन्हें जिले के अन्य विद्यालयों में दोहराना रहा।

कलेक्टर श्री कोचर ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए समुदाय की भागीदारी पर विशेष बल दिया और कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार संभव है। उन्होंने शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर जिला सायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) राजू गंगरा, रवि पाठक, तथा जिला एफएलएन समन्वयक शुभम कपूर उपस्थित रहे। कार्यशाला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने सहयोगी की भूमिका निभाई, वहीं तकनीकी सहयोग एमआईएस शाखा द्वारा प्रदान किया गया।इस कार्यशाला के माध्यम से एकजुट प्रयासों और नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में जिले ने एक सशक्त कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *