
दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा एक बड़ा अवसर रोजगार के क्षेत्र में जिले के युवाओं के लिए मिला है। लार्सन एंड टुब्रो एक प्रतिष्ठित कंपनी जिसको एल.एंड.टी कहा जाता है। कंपनी ने जिले के कई युवाओं को पटेरा, हटा, तेंदूखेड़ा और जबेरा से लिया है और कंपनी ने ऑफर दिया है, जो आप सभी युवाओं तक पहुंचाना चाहता हूँ। वह ऑफर यह है, कि जो योग्यता में बता रहा हॅू वह योग्यता युवाओं के अंदर है, तो युवा सीधे प्रशिक्षण केंद्र पर जा सकते हैं, वह आपको सीधे प्रशिक्षण में शामिल कर लेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया पहली योग्यता उम्र 18 साल से 34 साल के बीच होने चाहिए। इसके अलावा युवाओं की उॅचाई कम से कम 155 सेंटीमीटर होना चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 5वी से 12वी या आई.टी.आई पास होना चाहिए। यदि इतनी योग्यता है तो युवा बिल्कुल सीधे उनके प्रशिक्षण केंद्र पर जा सकते हैं और एल.एंड.टी का प्रशिक्षण केंद्र सिवनी जिले के लखनादौन में एक छात्रावास है, वह छात्रावास में प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं और उस प्रशिक्षण केंद्र में आपको प्रशिक्षण देंगे और प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जॉब पर रख लिया जाएगा। प्रशिक्षण बिल्कुल नि:शुल्क है, कोई शुल्क नहीं है, उसमें रहने, प्रशिक्षण और भोजन की सुविधा फ्री में दी जाती है और उसके लिए अपनी अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और 04 पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी है, साथ में चादर और बिस्तर लेकर जाना है, इतनी चीजें आप ले जाते हैं तो आपको प्रशिक्षण केंद्र में डायरेक्ट एंट्री दी जायेगी।
उन्होंने कहा इसके बारे में डिटेल सोशल मीडिया पर डाली जा रहा है। फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर आप जाकर के देख सकते हैं, जिसमें सारी पात्रता की शर्ते दी हुई होंगी। यदि युवा वर्ग जाना चाहते हो, तो उसमें डेट्स दी है, कि किस तारीख में कितने बजे से कितने बजे के बीच में आप सीधे लखनादौन जिला सिवनी के प्रशिक्षण केंद्र में जा सकते हैं। वह आपको प्रशिक्षण में ले लेंगे और प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। उसके बाद युवाओं को वहाँ पर नौकरी भी मिल जाएगी और यह नौकरी मिनिमम 18,000 रूपये प्रति माह की होगी । बहुत अच्छा अवसर दमोह जिले के युवाओं के लिए है, इसका लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में एल.एंड.टी के ऑफर को स्वीकार करके रोजगार की दिशा में अपने कदम बढ़ाए।
