जिला अस्पताल में एम्बूलेंस चैंकिग की गई


दमोह: जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। इसी क्रम में यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को ने बताया उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में लगभग 800 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया। परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया जिला अस्पताल के समीप एम्बुलेंस चैंकिग की गई।
