सिंग्रामपुर गांव के राजेश राय, गोपाल सोनकर एवं सरवाही गांव के अखिलेश लोरिया के यहाँ बने होमस्टे

दमोह। जिले में 30 होमस्टे बनाये जा रहे है जिसमें से जबेरा ब्लॉक के सिंग्रामपुर में 10 होमस्टे, पड़रिया थोबन गांव में 10 होमस्टे एवं तेंदूखेड़ा ब्लॉक रिचकुड़ी गांव में 10 होमस्टे सभी होमस्टे निर्माण कार्य प्रगति में है, जल्द ही पूर्ण तैयार होंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के सहयोग मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की महत्वकांक्षी होमस्टे योजना अंतर्गत दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक में सिंग्रामपुर गांव के 2 हितग्राही राजेश राय और गोपाल सोनकर के यहाँ बने होमस्टे का वर्चुअली उद्घाटन गत दिवस भोपाल में आयोजित कार्यक्रम “ग्रामीण रंग पर्यटन के संग” के दौरान मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी के द्वारा किया गया और डिजिटली माध्यम से जुड़कर होमस्टे हितग्राही राजेश राय से संवाद भी किया, मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन को बढ़ावा देने अपार सम्भावनायें भी बताई।

“ग्रामीण रंग पर्यटन के संग” कार्यक्रम में मानव जीवन विकास समिति द्वारा लकड़ी एवं बांस के हैंडीक्राफ्ट आईटम की लगी प्रदर्शनी में विजिट के दौरान सचिव निर्भय सिंह द्वारा राधे कृष्ण की मूर्ति भेंटकर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम अध्यक्ष भोपाल किशन सूर्यवंशी, प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव ग्रामीण विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी एवं अलग अलग जिले से आये कलेक्टर, समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि और होमस्टे हितग्राही की भी उपस्थिति रही है। वर्चुअली उद्घाटन के दौरान दमोह जिला प्रशासन का सहयोग रहा है।
पर्यटन विभाग की रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के तहत होमस्टे की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है इसका भी लाभ उठा सकेंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के सहयोग से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार एवं आकर्षित करने की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण एवं प्राकृतिक सौंदर्य को दृष्टिगत रखते हुए होमस्टे का निर्माण पर्यटन विभाग से निर्धारित तकनीकी मानकों एवं डिजाइन के अनुसार टूरिज्म विभाग के एस्टीमेट के अनुरूप क्रियान्वयन एजेंसी मानव जीवन विकास समिति द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पर्यटन की दृष्टि से होमस्टे द्वारा पर्यटकों को प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटक सौंदर्य एवं देशी भोजन और व्यंजन उपलब्ध होंगे। पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों के आकर्षित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यटक प्राकृतिक छठा और सादगी का लुत्फ उठा सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मानव जीवन विकास समिति के 4 प्रथम होमस्टे हितग्राही को प्राथमिकी व्यवस्थाओं से संबंधित किट प्राप्त हुआ। चयनित गांव में प्रथम होमस्टे बनाने वाले हितग्राही में उमरिया जिले के मरइकला गांव से जगदीश सिंह, कटनी जिले के कोनिया गांव से सुखलाल सिंह, डिंडोरी जिले के सरवाही गांव के अकलेशदास लोरिया, दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव से गोपाल सोनकर को मिला होमस्टे की प्राथमिकी व्यवस्थाओं से संबंधित किट प्राप्त हुआ जिससे होमस्टे का शुभारम्भ हो सके।
