Spread the love

राज्यमंत्री श्री लोधी ने 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन

दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिले की जबेरा विधानसभा के जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत छोटी कटंगी के ग्राम अर्थखेड़ा में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा सरकार का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक समुदाय भवन का निर्माण कराया जाए, जिससे कि ग्रामवासियों को विवाह एवं विभिन्न सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सके।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सरकार निरंतर गरीबों के हित में विभिन्न योजना चला रही है, लाडली बहनों को हर माह 1250 रुपए देने का काम कर रहे हैं, आने वाले समय में यह 1500 रूपये की जाएगी। किसानों को प्रतिवर्ष 12000 रूपये, नल जल योजना, संबल कार्ड योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में गौरव पटेल, गुड्डा झरिया, सतपाल सिंह, शिवाजी गौड़, कमोद सिंह, उमराव सिंह लोधी, निजाम सिंह लोधी, पुरुषोत्तम राय, इमरत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *