Spread the love

दमोह ! अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। योग से सारे रोग दूर करने का संदेश दिया। सचिव पूजा सचदेव द्वारा विगत कई माह से सफल योगा क्लासेस ली
जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना से हुआ। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कराईं, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों ने मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा का अनुभव किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष स्मृति खरे ने कहा “योग से सारे रोग दूर हो सकते हैं” का संदेश देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से भी राहत देता है।
क्लब सदस्यों ने “सर्वे सन्तु निरामयः” (सभी प्राणी निरोगी रहें) का भाव आत्मसात करते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ ली।
क्लब की एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि पूरे समाज को भी सकारात्मक दिशा में प्रेरित कर सकते हैं।”
सदस्यगण नर्मदा सिंह, रिम्मी जुनेजा,राखी चोपड़ा, जया बुधवानी,रजनी खरे , सुनीता अग्रवाल,एकता जुनेजा,डिंपल खोसला, शिल्पा राव,ज्योति चिले ,भावना शिवहरे,सपना राजपूत ने ऐसे आयोजन भविष्य में भी करते रहने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *