Spread the love

वॉशिंगटन। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को स्पष्ट कह दिया है कि अब अमेरिका से किसी तरह की आक्रमक रुख अपनाने की अपेक्षा न करें। इससे पहले ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की समाप्ति की घोषणा हो गई। ईरान और इजरायल सीजफायर पर सहमत हो गए। डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को इसकी जानकारी दी। डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर ईरान ने भी मुहर लगा दी है। ईरान ने इजरायल के साथ सीजफायर की घोषणा कर दी है। हालांकि, सीजफायर का ऐलान करने से पहले ईरान ने इजरायल पर खूब मिसाइलें दांगी। इससे पहले ईरान ने अपनी कसम पूरी करने के लिए कतर में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया।
सीजफायर की घोषणा से पहले ईरान ने 6 मिसाइलें कतर की ओर दागीं, जो अमेरिकी आर्मी बेस के ऊपर जाकर खाक हो गईं। डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले दुनिया को सीजफायर की सूचना दी थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि इजराइल और ईरान के बीच पूर्ण युद्धविराम पर सिद्धांत रूप में सहमति बन गई है, जिससे 12 डे वॉर का अंत होगा। ट्रंप ने लिखा, सभी को बधाई। इजराइल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 6 घंटे के भीतर एक पूर्ण और समग्र युद्धविराम लागू होगा (जब तक दोनों देश अपने अंतिम सैन्य अभियानों को पूरा कर लेंगे)। पहले 12 घंटे ईरान युद्धविराम का पालन करेगा, फिर इजराइल। इसके 24 घंटे बाद यह युद्ध समाप्त माना जाएगा। ट्रंप ने दोनों देशों की हिम्मत, बुद्धिमत्ता और सहनशक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि यह युद्ध वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को तबाह कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और कभी नहीं होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *