Spread the love

दमोह । केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) की बी/107 बटालियन को एक प्लाटुन श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमाण्डेन्ट 107 बटा० के आदेशानुसार श्री अभिषेक कुमार यादव (सहा० कमा०) के नेतृत्व में दिनाक 26/06/2025 से 01/07/2025 तक दमोह के सभी थानों में जाकर परिचय अभ्यास कराया जा रहा है। श्री अभिषेक कुमार यादव (सहा० कमा०) के द्वारा यह जानकारी दी गई है। कि इस दौरान प्लाटून में राजपत्रित अधिकारी 01 अधिनस्थ अधिकारी 12 अन्य सैनिक 32 कुल 45 उपस्थित है।

रैपिड एक्सन फोर्स का गठन दिनाक 07/10/1992 को किया गया। भारत सरकार दवारा रैपिड एक्सन फोर्स का गठन करने का उददेश्य दंगा या दंगों जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिया किया गया है जो कि कम से कम समय में दंगे वाली जगह पर पहुँचकर परिस्थितियों को देखते हुए परिस्थिति के अनुरूप कार्य करके परिस्थितिर्या से निपटा जा सके। इसलिए रैपिड एक्सन फोर्स की 01 कम्पनी को प्रत्येक दिन तीव्र प्रतिवाचन के लिए तैनात किया जाता है ताकि किसी भी जिले में किसी प्रकार की आकस्मिक घटना होने पर घटना वाले स्थान पर तुरन्त पहुँचा जा सके। रैपिड एक्सन फोस की 16 बटालियन भारत के विभिन्न प्रदेशो के अलग-अलग जिलों में तैनात है वर्तमान में 107 बटालियन रैपिड एक्सन फोर्स को जिला दमोह मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात किया गया है।

रैपिड एक्सन फोर्स के इस परिचत अभ्यास के आयोजन की जानकारी देते हुए श्री अभिषेक कुमार यादव (सहा० कमा०) ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान थाना पथरिया जिला दमोह (मध्य प्रदेश) की भौगोलिक सामाजिक, धार्मिक एंव राजनैतिक इत्यादि जानकारिया एकत्रित करने तथा क्षेत्र की जनसंख्या साक्षरता दर आसामाजिक तत्यो सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील ईलाकों एवं बलवाईयो दंगाईयों की सूचि तैयार की जायेगी तथा अविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना या साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर व किस प्रकार से उस पर नियंत्रण किया जाये आदि सभी का गहन अध्ययन किया जायेगा। आज बल के जवानों द्वारा थाना पथरिया का क्षेत्रीय परिचय अभ्यास किया गया जिसके दौरान संवेदनशील ईलाको में फ्लेग मार्च किया गया। इस परिचय अभ्यास का उददेश्य जिले के सिविल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाये रखना विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना है जिससे आमजन मानस में प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास बना रहे। दुत कार्य बल (आर.ए.एफ.) के कार्य करने की प्राथमिक तथा द्वितीय टास्क होते हैं। 107 बटालियन की प्लाटून अभिन्न अंग है। जिसको रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से जाना जाता है बी/107 बटालियन के प्लाटून के सदस्यौ दवारा राजनैतिक दलों समाज सेवी संगठनों व जीवन रक्षक संस्थानो की जानकारी प्राप्त की जायेगी एंव सभी क्षेत्रों का मानचित्र भी बनाया जायेगा। जिसका उददेश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर उस पर नियंत्रण के लिए नियत स्थल पर तत्काल’ पहुँचने में सुविधा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *